पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षण-अधिगम में उत्कृष्टता, नवाचार, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, शोध एवं अनुसंधान, आउटरीच गतिविधियों तथा शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।

प्रो. राजीव चौधरी को पहले भी मिल चुके हैं सम्मान
समाचार के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से पहले भी प्रो. राजीव चौधरी को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं।
- 2019: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा Best Teacher Educator Award-2019
- 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन (IITE), गांधीनगर द्वारा चाणक्य नेशनल अवॉर्ड – Best Teacher Educator-2025
इस उपलब्धि को उनके दीर्घकालीन अकादमिक योगदान और शिक्षक-शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य का परिणाम बताया गया है।









