छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका राज्य शासन का वह अंग है जो कानूनों की व्याख्या करता है, नागरिकों को न्याय प्रदान करता है तथा संविधान और कानूनों की रक्षा सुनिश्चित करता है। न्यायपालिका का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्याय व्यवस्था बनाए रखना है।
छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका में कौन-कौन से प्रमुख अंग आते हैं?
छत्तीसगढ़ की न्यायिक व्यवस्था को मुख्य रूप से निम्न स्तरों में समझा जा सकता है:
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय – यह राज्य का सर्वोच्च न्यायिक संस्थान है। इसका मुख्यालय बिलासपुर में है। उच्च न्यायालय को संविधान और कानून के अनुसार रिट, अपील तथा अन्य न्यायिक मामलों की सुनवाई का अधिकार प्राप्त है।
- जिला एवं सत्र न्यायालय – ये जिलों में न्यायिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई होती है।
- अधीनस्थ न्यायालय – जिला न्यायपालिका के अंतर्गत विभिन्न स्तरों के न्यायालय कार्य करते हैं, जो स्थानीय स्तर पर नागरिकों को न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सरल शब्दों में :
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय → जिला एवं सत्र न्यायालय → अधीनस्थ न्यायालय
यह व्यवस्था राज्य में न्याय प्रदान करने की प्रमुख संरचना है।
न्यायपालिका के प्रमुख कार्य
- कानूनों की व्याख्या करना।
- नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना।
- दीवानी एवं आपराधिक मामलों में न्याय प्रदान करना।
- संविधान और कानूनों की सर्वोच्चता बनाए रखना।
छ.ग. न्यायपालिका के प्रमुख पदाधिकारी(Key Officials of Chhattisgarh judiciary :
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय – पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की सूची
| पूर्व मुख्य न्यायाधीशों | कार्यकाल | कार्यकाल की अवधि | |
| 0. | न्यायमूर्ति आर.एस. गर्ग (कार्यवाहक) | 01 नवम्बर 2000- 04 दिसम्बर 2000 | 1 माह, 3 दिन |
| 1. | न्यायमूर्ति डब्ल्यू.ए. शिशाक | 05 दिसम्बर 2000 – 15 जन. 2002 | 1 वर्ष, 2 माह, 2 दिन |
| 2. | न्यायमूर्ति के.एच.एन. कुरंगा | 06 फरवरी 2002 – 10 मई 2004 | 2 वर्ष, 3 माह, 22 दिन |
| 3. | न्यायमूर्ति ए.एस.वी. मूर्ति | 28 मई 2004 – 07 जनवरी 2005 | 9 माह, 14 दिन |
| 4. | न्यायमूर्ति अनंग कुमार पटनायक | 14 मार्च 2005 – 01 अक्टूबर 2005 | 2 वर्ष, 10 माह, 19 दिन |
| 5. | न्यायमूर्ति एस.आर. नायक | 17 नवम्बर 2005 – 31 दिस. 2006 | 1 वर्ष, 1 माह, 14 दिन |
| 6. | न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू | 12 फरवरी 2007 – 17 मई 2007 | 3 माह, 5 दिन |
| 7. | न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता | 02 फरवरी 2008 – 09 अक्टूबर 2012 | 4 वर्ष, 8 माह, 7 दिन |
| 8. | न्यायमूर्ति यतीन्द्र सिंह | 22 अक्टूबर 2012 – 08 अक्टूबर 2014 | 1 वर्ष, 11 माह, 16 दिन |
| 9. | न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा | 09 अप्रैल 2015 – 11 मई 2016 | 1 वर्ष, 1 माह, 2 दिन |
| 10. | न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता | 16 मई 2016 – 16 फरवरी 2017 | 9 माह |
| 11. | न्यायमूर्ति टी.बी. राधाकृष्णन | 18 मार्च 2017 – 06 जुलाई 2018 | 1 वर्ष, 3 माह, 18 दिन |
| 12. | न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी | 07 जुलाई 2018 – 26 मार्च 2019 | 8 माह, 19 दिन |
| 13. | न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन | 06 मई 2019 – 31 मई 2021 | 2 वर्ष, 25 दिन |
| 14. | न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी | 12 अक्टूबर 2021 – 10 मार्च 2023 | 1 वर्ष, 4 माह, 26 दिन |
| 15. | न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा | 29 मार्च 2023 | 4 सितम्बर 2026 |
| 16. | न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र | 05 सितंबर 2026 से | वर्तमान |
प्रमुख ऐतिहासिक जानकारी
• स्थापना: 1 नवंबर 2000 (मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत)
• स्थान: बोदरी, बिलासपुर
• प्रथम मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति आर.एस. गर्ग (कार्यवाहक)
न्यायमूर्ति डब्ल्यू.ए. शिशाक (पूर्णकालिक )
NOTE :
- वर्तमान स्थिति (15 सितंबर 2026): छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में
- 22 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है।
- 10 सितंबर 2026 को 3 नए न्यायाधीश—न्यायमूर्ति संतोष शर्मा, न्यायमूर्ति सुषमा सावंत और न्यायमूर्ति सुधीर कुमार—ने पदभार ग्रहण किया।
- वर्तमान कार्यरत न्यायाधीश: 13 (1 मुख्य न्यायधीश +12 न्यायधीश )
- वर्तमान मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र
- रिक्त पद: 22 − 13 = 9
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालयमें1 महिला न्यायाधीश कार्यरत हैं।(15 सितंबर 2026 )
- 1 मात्र महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती सुषमा सावंत जी है, जिन्होंने 10 सितम्बर 2026 को पदभार ग्रहण किया है /
महत्वपूर्ण तथ्य :
1.सबसे लंबा कार्यकाल
• न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता का कार्यकाल सबसे लंबा रहा:
02 फरवरी 2008 से 09 अक्टूबर 2012 तक — कुल 4 वर्ष, 8 माह, 7 दिन
2. प्रथम मुख्य न्यायाधीश (स्थायी)
• न्यायमूर्ति डब्ल्यू.ए. शिशाक — छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पहले स्थायी मुख्य न्यायाधीश थे।
3. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
• न्यायमूर्ति आर.एस. गर्ग ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था (01 नवम्बर 2000 से 04 दिसम्बर 2000 तक)।
4. सबसे छोटा कार्यकाल
• न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू का कार्यकाल सबसे छोटा रहा — केवल 3 माह, 5 दिन (12 फरवरी 2007 से 17 मई 2007 तक)।
5. महत्वपूर्ण स्थानांतरण
• कई मुख्य न्यायाधीशों को बाद में उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत किया गया या अन्य उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया गया — जैसे न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और एच.एल. दत्तू।
6. वर्तमान मुख्य न्यायाधीश
• न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र, 05 सितंबर 2026 से कार्यरत हैं।
7. महिला मुख्य न्यायाधीश नहीं रही हैं
• अब तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कोई महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त नहीं हुई हैं।
8. मुख्य न्यायाधीशों की औसत कार्यकाल अवधि
• औसतन प्रत्येक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल लगभग 1.5 से 2 वर्ष रहा है।
Download CG EXAM APP : https://play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.uepsm










