छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 का समापन 3 नवंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, मेला ग्राउंड नवा रायपुर में हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2026 प्रदान किए। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।
इस वर्ष राज्य अलंकरण सम्मान में साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, सहकारिता, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा सहित विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं को शामिल किया गया। राज्योत्सव की प्रदर्शनी में भी विभागों और सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए।

कब और कहां हुआ राज्य अलंकरण समारोह?
वर्ष 2026 में राज्योत्सव का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक नवा रायपुर के अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) में किया जा रहा है। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान‘ रखी गई है।
समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य अलंकरण के लिए चयनित 36 सम्मानों की घोषणा की थी।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन – 1 नवंबर 2000
- राज्य का स्थान – भारत का 26वाँ राज्य
- राज्योत्सव 2026 – 1 से 3 नवंबर
- राज्य अलंकरण सम्मान – 36
- पुरस्कारों की घोषणा – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
- पुरस्कार प्रदान करने वाले – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- समारोह की अध्यक्षता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- प्रदर्शनी में प्रथम (शासकीय विभाग) – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- प्रदर्शनी में प्रथम (सार्वजनिक/निजी उपक्रम) – BSNL
- राज्योत्सव 2026 की थीम – सशक्त नारी, युवा उड़ान।
राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: सम्मानित व्यक्तियों की सूची
(A) . सामाजिक चेतना, आदिवासी उत्थान एवं जनसेवा :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान | श्री डुमन लाल ध्रुव | धमतरी |
| 2. | यति यतनलाल सम्मान | विश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम | दुर्ग |
| 3. | मिनीमाता सम्मान | लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम) | गरियाबंद |
| 4. | गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान | श्री सुखचंद भास्कर | कबीरधाम |
| 5. | पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान | तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान | बिलासपुर |
| 6. | महाराजा अग्रसेन सम्मान | श्री बाबूलाल अग्रवाल | रायगढ़ |
| 7. | डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान | सत्य साई संजीवनी अस्पताल | नवा रायपुर |
| 8. | छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान | श्रीमती दीपाली सारावगी | दंतेवाड़ा |
| 9. | माता बहादुर कलारिन सम्मान | श्रीमती बुलबुल देवांगन | कांकेर |
| 10. | संत रविदास सम्मान | श्री जगदीश प्रसाद देशमुख | बालोद |
(B) . साहित्य, भाषा एवं रचनात्मक लेखन :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान | डॉ. बिहारीलाल साहू | रायगढ़ |
| 2. | राजश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान | डॉ. बहुरन सिंह पटेल | रायपुर |
| 3. | लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार | श्री दुर्गा प्रसाद पारकर | दुर्ग |
| 4. | पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान | श्री अनंत विजय | रायपुर |
(C) . कला, संस्कृति, लोकगीत एवं लोकनृत्य :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | हबीब तनवीर सम्मान | डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर | रायपुर |
| 2. | चक्रधर सम्मान | डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति | रायपुर |
| 3. | दाऊ मंदारजी सम्मान | श्रीमती रेखा जलक्षत्री | रायपुर |
| 4. | किशोर साहू सम्मान | श्री सैयद ताहिर अली (करण खान) | रायपुर |
| 5. | लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान | श्रीमती साधना यादव | दुर्ग |
| 6. | देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार | श्री सी.एल. रात्रे | आरंग |
| 7. | खुमान साव सम्मान | श्री चंद्रभूषण वर्मा | रायपुर |
| 8. | किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण | श्री मोहन सुंदरानी | रायपुर |
| 9. | डॉ. तीजन बाई सम्मान | श्री चेतन लाल देवांगन | दुर्ग |
(D) . खेल एवं युवा प्रतिभा :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | गुण्डाधुर सम्मान | सुश्री संजू देवी | कोरबा |
| 2. | महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान | श्री टोमन कुमार | बालोद |
(E) . पत्रकारिता एवं मीडिया
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया – हिंदी) | श्री प्रमोद कुमार साहू | रायपुर |
| 2. | चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – हिंदी) | 1. श्री वरुण सखाजी 2. सुश्री रसिका पांडेय | रायपुर |
| 3. | मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिंट मीडिया – अंग्रेजी) | श्री शिशिर राय चौधरी | रायपुर |
(F) . कृषि, सहकारिता, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण पर्यटन :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार | प्राथमिक कुकुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट | बस्तर |
| 2. | डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार | श्री पुन्नीदास भट्ट | कबीरधाम |
| 3. | श्रीमती बिलासादेवी केवट मत्स्य विकास पुरस्कार | श्री प्रदीप कुमार सोनी | बालोद |
| 4. | चन्द्रशेखर राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार | श्री सत्येंद्र कुमार उपाध्याय ‘सनी’ | कबीरधाम |
(G) . स्वास्थ्य, श्रम, विधि एवं अपराध अनुसंधान :
| क्र. | पुरस्कार का नाम | सम्मान प्राप्तकर्ता | जिला |
| 1. | धन्वंतरि सम्मान | डॉ. दिनेश कुमार नाग | धमतरी |
| 2. | स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार | अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह | बलौदाबाजार |
| 3. | पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान | श्री सुरेश कुमार ध्रुव (उप पुलिस अधीक्षक) | रायपुर |
| 4. | बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान | 1. श्री कौस्तुभ शुक्ला 2. श्री हेमंत कुमार मिश्र | दिल्ली एवं रायपुर |
NOTE : चार पुरस्कार इस वर्ष प्रदान नहीं किए गए: हाजी हसन अली पुरस्कार, दानवीर भामाशाह सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और देवदास बंजारे स्मृति सम्मान।
राज्योत्सव 2026 की प्रदर्शनी में किसे मिला प्रथम पुरस्कार?
राज्योत्सव के दौरान आयोजित विकास प्रदर्शनी में सरकारी विभागों तथा सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उपक्रमों के स्टॉल को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

शासकीय विभागों की श्रेणी:
- प्रथम पुरस्कार – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- द्वितीय पुरस्कार – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
- तृतीय पुरस्कार – आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग
- उत्कृष्ट पुरस्कार – कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग
- विशेष पुरस्कार – सड़क एवं परिवहन विभाग
वन विभाग की प्रदर्शनी की थीम ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थी। इसमें बस्तर में बदलती परिस्थितियों, पर्यटन, वन्यजीव संरक्षण, स्थानीय आजीविका और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों की श्रेणी:
- प्रथम – भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
- द्वितीय – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
- तृतीय – भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO)
वन विभाग का प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदान किया। विभाग की ओर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडेय ने सम्मान ग्रहण किया।
समाचार विश्लेषण :
राज्य अलंकरण सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। विशेष रूप से जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, लोककला, साहित्य, कृषि और ग्रामीण पर्यटन जैसे क्षेत्रों को महत्व मिलना सकारात्मक संकेत है।
राज्योत्सव की प्रदर्शनी में वन विभाग को प्रथम पुरस्कार मिलना भी महत्वपूर्ण है। बस्तर में पर्यटन, वन संरक्षण और स्थानीय आजीविका को एक साथ प्रस्तुत करने वाली पहल यह बताती है कि विकास के साथ प्राकृतिक विरासत का संरक्षण भी जरूरी है।
आगे की राह:
राज्य सरकार को सम्मानित प्रतिभाओं के कार्यों का दस्तावेजीकरण, स्थानीय कलाकारों को नियमित मंच, ग्रामीण पर्यटन को बेहतर सुविधाएँ और वन आधारित आजीविका को बाजार से जोड़ने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे राज्य अलंकरण केवल वार्षिक सम्मान न रहकर प्रदेश के विकास के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकता है।
स्त्रोत : छ.ग. जनसंपर्क विभाग
USEFUL PRODUCT :
- STOP WATCH TIMER FOR STUDY TABLE :

BUY NOW : Click here
2. RECHARGABLE PHILIPS TABLE LAMP WITH FAN :

BUY NOW : Click here











