करंट अफेयर्स राजनीति कानून एवं न्याय अर्थव्यस्था सामाजिक शिक्षा स्वास्थ्य विज्ञानं एवं प्रौद्योगीकी पर्यावरण साहित्य कला एवं संस्कृति युवा खेल मनोरंजन जागरूकता

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ की विधायिका (Legislature) – संक्षिप्त परिचय

छत्तीसगढ़ की विधायिका क्या है? जानिए छत्तीसगढ़ विधानसभा, राज्यपाल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की भूमिका तथा राज्य विधायिका के वर्तमान पदाधिकारियों का विवरण :

छत्तीसगढ़ की विधायिका और विधानसभा की संरचना एवं प्रमुख पदाधिकारियों का नाम
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

प्रमुख हाइलाइट

1.छत्तीसगढ़ की विधायिका का परिचय और संरचना

2.छत्तीसगढ़ विधानसभा की भूमिका और कार्य

3.विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम

4.विधायिका से जुड़े अन्य पदाधिकारियों का नाम

छत्तीसगढ़ की विधायिका राज्य शासन का वह अंग है जिसका प्रमुख कार्य कानून बनाना, सरकारी कार्यों पर निगरानी रखना और राज्य के बजट एवं वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी देना है। छत्तीसगढ़ में एकसदनीय विधायिका है, यानी यहां केवल छत्तीसगढ़ विधानसभा है।

छत्तीसगढ़ की विधायिका में कौन-कौन से अंग आते हैं?

छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था को मुख्य रूप से इनसे समझा जा सकता है:

  1. राज्यपाल – विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत स्वीकृति देते हैं तथा विधानसभा के सत्र को बुलाने और स्थगित करने जैसी शक्तियां रखते हैं।
  2. छत्तीसगढ़ विधानसभा – यह राज्य की एकमात्र विधायी सभा है। विधानसभा के निर्वाचित सदस्य कानून निर्माण, बजट, नीतियों और सरकार की जवाबदेही से जुड़े कार्य करते हैं।
  3. विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष – विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करते हैं और सदन की व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छत्तीसगढ़ की विधायिका की प्रमुख विशेषता :

छत्तीसगढ़ में द्विसदनीय विधानमंडल नहीं है। इसलिए यहां विधान परिषद (Legislative Council) नहीं है। राज्य की विधायी शक्तियां मुख्य रूप से विधानसभा के माध्यम से संचालित होती हैं।

सरल शब्दों में: राज्यपाल + विधानसभा = छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था

विधायिका के प्रमुख कार्य :

  • नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में संशोधन करना।
  • राज्य का बजट पारित करना।
  • सरकार के कामकाज पर प्रश्नों और चर्चाओं के माध्यम से निगरानी रखना।
  • जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना,सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना।

छ.ग.विधायिका के प्रमुख पदाधिकारी (Key Officials of Chhattisgarh Legislative Assembly :

छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष :

अध्यक्ष का नामकार्यकाल प्रारंभ  कार्यकाल समाप्त  कुल अवधि  
1. स्व. श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल    14 दिसम्बर 200019 दिसम्बर 20033 वर्ष, 5 दिन  
2. श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय  22 दिसम्बर 200304 जनवरी 20095 वर्ष, 14 दिन (maximum)
3.श्री धरमलाल कौशिक  05 जनवरी 200905 जनवरी 20145 वर्ष, 0 दिन  
4.श्री गौरी शंकर अग्रवाल  06 जनवरी 201403 जनवरी 20194 वर्ष, 11 माह, 28 दिन  
5. डॉ.चरण दस महंत  04 जनवरी 201918 दिसम्बर 20234 वर्ष, 11 माह, 14 दिन  
6. डॉ.रमन सिंह 19 दिसम्बर 2023वर्तमान  कार्यरत

छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रोटेम स्पीकर (सामयिक अध्यक्षों)की सूची :

प्रोटेम अध्यक्षकार्यकाल प्रारंभकार्यकाल समाप्त  कुल अवधि  
1.महेंद्र बहादुर सिंह 1 नवम्बर 200014 दिसम्बर 200014 दिन (max)
2.राजेंद्र बहादुर सिंह 19 दिसम्बर 2003 22 दिसम्बर 20034 दिन
3.बोधराम कंवर 5 जनवरी 2009 5 जनवरी 20091 दिन
4.सत्य नारायण शर्मा 6 जनवरी 20146 जनवरी 20241 दिन
5.राम पुकार सिंह 3 जनवरी 20194 जनवरी 2019 2 दिन
6.राम विचार नेताम 17 दिसम्बर 202319 दिसम्बर 20233 दिन

छत्तीसगढ़ विधान सभा के उपाध्यक्षों कि सूचि :

उपाध्यक्ष का नाम  विधानसभा क्रम  कार्यकाल प्रारंभ  कार्यकाल समाप्त  कुल अवधि  
1.बनवारी लाल अग्रवाल  प्रथम  28 मार्च 200109 मार्च 2003लगभग 1 वर्ष, 11 माह  
2.धरमजीत सिंह  प्रथम  13 मार्च 200313 मार्च 2003लगभग 8 माह, 22 दिन  
3.बद्रीधर दीवान द्वितीय  12जुलाई 200511 दिसम्बर 2008लगभग 3 वर्ष, 5 माह (max)  
4.नारायण चंदेल  तृतीय  02 अगस्त 201011 दिसम्बर 2013लगभग 3 वर्ष, 4 माह  
5.बद्रीधर दीवान चतुर्थ  23 जुलाई 201512 दिसम्बर 2018लगभग 3 वर्ष, 5 माह (max)  
6. मनोज सिंह मंडावी  पंचम  02 दिसम्बर 201916 अक्टूबर 2022लगभग 2 वर्ष, 10 माह  
7. श्री संत राम नेताम  पंचम  04 जनवरी 2023वर्तमान  कार्यरत  

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्षों की सूची :

नेता प्रतिपक्षविधानसभा क्रम  कार्यकाल प्रारंभ  कार्यकाल समाप्त  पार्टी  
1. श्री नन्द कुमार साय  प्रथम  14 दिसम्बर 200005 दिसम्बर 2003भारतीय जनता पार्टी  
2. श्री महेंद्र कर्मा  द्वितीय  22 दिसम्बर 200311 दिसम्बर 2008इंडियन नेशनल कांग्रेस  
3. श्री रविन्द्र चौबे  तृतीय 05 जनवरी 200911 दिसम्बर 2013इंडियन नेशनल कांग्रेस  
4.श्री.टी.एस.सिंहदेव  चतुर्थ  06 जनवरी 201412 दिसम्बर 2018इंडियन नेशनल कांग्रेस  
5.श्री धरम लाल कौशिक  पंचम  04 जनवरी 201917 अगस्त 2022भारतीय जनता पार्टी  
6. श्री नारायण चंदेल  पंचम  18 अगस्त 202204 दिसम्बर 2023भारतीय जनता पार्टी  
7. डॉ. चरणदास महंत  छठवे 19 दिसम्बर 2023वर्तमान  इंडियन नेशनल कांग्रेस  

महत्वपूर्ण तथ्य :

*विधान सभा चुनाव 2023 में कुल महिला विधायक 19 हैI

*दलगत स्थिति : भारतीय जनता पार्टी –54  ;भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस –35 ,गोंडवानाग.पा.-1

छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों की सूची (2024):

निर्वाचन क्षेत्र  सांसद का नाम  राजनीतिक दल  
1. सरगुजा (अनु.जन.जाति ) चिंता मणी महाराज भाजपा  
2. कोरबा  ज्योत्सना चरणदास महंत  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)  
3.बिलासपुर तोखन साहूभाजपा  
4 . जांजगीर चांपा (अनु.जाति ) श्रीमति कमलेश जांगडे भाजपा  
5 . रायगढ़ (अनु.जन जाति ) राधेश्याम राठिया  भाजपा  
6. रायपुर  बृजमोहन अग्रवाल  भाजपा  
7. महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी  भाजपा  
8.दुर्ग    विजय बघेल  भाजपा  
9.राजनंद गाँव  संतोष पांडे  भाजपा  
10. बस्तर (अनु.जन.जाति ) महेश कश्यप  भाजपा  
11.कांकेर (अनु.जन.जाति )भोजराज नाग  (भाजपा)  

महत्वपूर्ण तथ्य:

•    छत्तीसगढ़ से कुल 11 लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

•    इनमें से 10 सांसद भाजपा से हैं और 1 सांसद कांग्रेस से हैं।

•    महिला सांसदों की संख्या: 2 (कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी)

छत्तीसगढ़ से निर्वाचित राज्यसभा सांसदों की सूची :

सांसद का नामराजनीतिक दलकार्यकाल समाप्ति वर्ष
1. राजीव शुक्ला कांग्रेसजून 2022 – 29 जून2028
2. रंजीत रंजनकांग्रेसजून 2022 – 29 जून2028
3.राजा देवेंद्र प्रताप सिंहभाजपा (BJP)3 अप्रैल 2024 – 2 अप्रैल2030
4. फूलो देवी नेतामकांग्रेस10 अप्रैल 2026 – 9 अप्रैल 2032
5. लक्ष्मी वर्माभाजपा (BJP)10 अप्रैल 2026 – 9 अप्रैल2032

सीटों का विवरण:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस — 3 सांसद
  • भारतीय जनता पार्टी — 2 सांसद
  • कुल महिला सांसद – 3 (रंजीत रंजन, फूलो देवी, लक्ष्मी वर्मा)

Download Free PDF :

https://play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.uepsm

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment